NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
18-Jun-2021 06:48 AM
DARBHANGA : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दरभंगा रेलवे स्टेशन पर ब्लास्ट की घटना हुई है। ब्लास्ट के बाद दरभंगा स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। ब्लास्ट प्लेटफार्म पर रखे एक पार्सल में हुआ है। घटना के बाद मिली पहली जानकारी के मुताबिक दरभंगा स्टेशन के प्लेटफार्म पर कपड़े का एक पार्सल रखा हुआ था जिसमें अचानक से धमाका हुआ। इसके बाद कपड़े के बंडल में आग लग गई।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ब्लास्ट की खबर मिलने के साथ तुरंत ही जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में रेल के DYSP नवीन कुमार मिश्रा दरभंगा स्टेशन पहुंचे और फिर छानबीन का सिलसिला शुरू हुआ। कपड़े के पार्सल वाले पैकेट की जब जांच शुरू की गई तो उसमें एक छोटी सी शीशी का डब्बा भी मिला है। पुलिस को आशंका है कि इसी में कोई ऐसा लिक्विड रखा हुआ था जिसके कारण ब्लास्ट हुआ।
ब्लास्ट किन परिस्थितियों में हुई और पार्सल में आखिर ऐसा क्या था इसको लेकर छानबीन जारी है। यह पार्सल दरभंगा के मोहम्मद सूफियाना के नाम से आया हुआ था लेकिन जिस व्यक्ति के नाम से पार्सल आया उसका पूरा पता पार्सल पर लिखा हुआ नहीं है। खास बात यह है कि जिस शख्स के नाम से पार्सल आया उसने इसे रिसीव करने की पहल नहीं की थी। इसके बाद इस मामले में कोई बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद लेने वाली है ताकि ब्लास्ट के असल कारणों की जानकारी ली जा सके।