समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
15-Aug-2020 04:04 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : देश में आज स्वतंत्रता दिवस की 74वां सालगिरह मनाई जा रही है. पूरे हिंदुस्तान में ख़ुशी का माहौल है. बिहार में भी स्वतंत्रता दिवस काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है. बिहार में बाढ़ की विभीषिका के बीच दरभंगा में नाव पर झंडोत्तोलन किया गया. बाढ़ पीड़ितों के बीच शान से तिरंगा को फहराया गया.
इस साल दरभंगा के लोग कोरोना संकट के साथ-साथ बाढ़ की त्रासदी भी झेल रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में उत्साह की कोई कमी नहीं है. दरभंगा के मेकना बैदा पंचायत में नाव पर झंडोत्तोलन किया गया. मेकना बैदा पंचायत के मुखिया मोहम्मद कलाम ने नाव पर बच्चों के साथ तिरंगा फहराया. तिरंगे को हाथ में लेकर तैरते हुए पानी के दूसरे छोर पर भी फहराया गया.

मुखिया मोहम्मद कलाम ने कहा कि आज आजादी के दिन पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है. देश में आज 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है दरभंगा जिले में बाढ़ से लोगों का जीवन ट्रस्ट हो गया है. जो बच्चे बाढ़ से निकलकर स्कूल नहीं जा सकते थे. वैसी स्थित को देखते हुए उन्होंने नाव पर झंडोत्तोलन किया. देश के साथ-साथ पूरे दरभंगावासियों में भी जश्न और हर्षोल्लास का माहौल है.
