ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / news / नालंदा में करंट की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत...

नालंदा में करंट की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत

13-Aug-2020 11:37 AM

By Pranay Raj

NALANDA : जिले में  के दो अलग-अलग स्थानों में करंट की चपेट में आने से महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना नूरसराय थाना इलाके के जगदीशपुर तियारी गांव की है. जहां खेत में काम कर रही महिला की करंट से मौत हो गई.

मृतका मुन्ना साव की 50 वर्षीया पत्नी मुन्नी देवी हैं. सूचना पाकर गांव में आई पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल  भेज दिया है. परिजनों ने बताया कि महिला खेत में काम कर रही थी. तभी  पूर्व से गिरे विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आकर करंट से झुलस गई।.कुछ देर बाद ग्रामीणों की नजर महिला पर गई. जिसके बाद तार को हटाकर महिला को निकाल, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

दूसरा मामला हरनौत थाना इलाके की है, जहां करंट से बेल्डर की मौत हो गई. मृतक यूपी के कुशीनगर जिला के चरैयासूजान थाना क्षेत्र के जवही दयाल गांव निवासी गोपीचंद पासवान का पुत्र मनोज पासवान है. सूचना पाकर मौके पर आई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के अस्पताल भेज दिया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मनोज हरनौत में जल नल योजना का टंकी का निर्माण का काम करता था. काम करने के दौरान करंट से उसकी जान चली गई.