ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / CTET पास करने के बाद भी युवक को नहीं मिली नौकरी, ई रिक्शा...

CTET पास करने के बाद भी युवक को नहीं मिली नौकरी, ई रिक्शा चलाकर करने लगा गुज़ारा

04-Jun-2022 11:50 AM

BEGUSARAI: आपने पटना की ग्रेजुएट चाय वाली, बीटेक चाय वाला का नाम तो खूब सुना होगा। लेकिन आज हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो CTET की परीक्षा पास करने के बावजूद ई रिक्शा चला रहे हैं। मामला बेगूसराय का है, जहां एक युवक CTET पास है और ई रिक्शा चला रहा है। युवक का नाम मोहम्मद जहांगीर है। 


ये सुनकर शायद आपको भी हैरानी हो रही होगी कि युवक CTET पास होने के बावजूद रिक्शा चला रहा है। लेकिन जहांगीर की रिक्शा चलाकर अच्छी कमाई   हो रही है और वे अपने काम से खुश है। उसका कहना है कि वह एक टीचर बनकर जितना नाम कमाता, उससे ज्यादा लोग उसे रिक्शा चलाने के बाद पहचानने लगे हैं।  


मोहम्मद जहांगीर भगवानपुर थाना क्षेत्र के चन्दौर गांव का रहने वाला है। CTET पास होने के बावजूद जहांगीर पिछले 2 महीनों से ई-रिक्शा चलाकर अपना और अपने परिवार का जीवन यापन कर रहा है। जहांगीर का कहना है कि  उन्होंने बड़ी मेहनत से अपनी पढ़ाई पूरी की और CTET के एग्जाम में पास भी हुए। उन्हें लगा कि अब वह शिक्षक बन जाएगा, लेकिन ऐसा अब तक नहीं हो पाया। इसके बाद उसने खुद का काम शुरू कर दिया, जिससे वह अच्छे पैसे कमा लेता है।