ब्रेकिंग न्यूज़

बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान

बेगूसराय: चोरी का आरोप लगा भीड़ ने दो मासूमों को पीटा, बच्चों ने खुद को बताया बेकसूर, पुलिस ने बचायी जान

01-Sep-2019 07:26 PM

By 9

BEGUSARAI: शहर में ई रिक्शा चोरी के आरोप में भीड़ ने दो मासूमों की जमकर पिटाई कर दी. हालांकि बच्चों ने खुद को बेकसूर बताया और भीड़ से पिटाई नहीं करने की गुहार लगाई लेकिन भीड़ ने दोनों मासूमों की एक नहीं सुनी. लोगों ने दोनों मासूमों पर ई रिक्शा चोरी करने का आरोप लगाया है. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मासूमों की जान बचााई और थाने ले गयी. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गाछी टोला के रहने वाले अरविंद पासवान के बेटे अपना ई रिक्शा लेकर गंगा घाट गए हुए थे कि उसी दौरान कुछ बच्चों ने कथित तौर पर ई रिक्शा की चोरी कर ली. जानकारी के बाद गाड़ी खोजने निकले अरविंद के बेटे ने विष्णुपुर इलाके के चांदनी चौक से रिक्शा लेकर भाग रहे तीन बच्चों को पकड़ा. इस दौरान एक बच्चा भागने में कामयाब हो गया लेकिन दो बच्चों को भीड़ ने पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी. बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ से उन दोनो मासूमों को निकाला और उसकी जान बचाई. दोनों मासूमों को पुलिस थाने ले गई जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट