ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / news / IND vs AUS Live Score: बारिश के कारण रुका खेल, रोहित ने किए...

IND vs AUS Live Score: बारिश के कारण रुका खेल, रोहित ने किए दो बड़े बदलाव

14-Dec-2024 06:56 AM

By First Bihar

DESK : शनिवार से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की लड़ाई अब दिलचस्प हो चली है। दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी है। 


जानकारी के मुताबिक बारिश के कारण 5.3 ओवर के बाद ही खेल को रोकना पड़ा है। आज भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा टेस्ट का पहला दिन है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट गंवाए 19 रन बना लिए है। फिलहाल उस्मान ख्वाजा 13 रन और मैकस्वीनी दो रन बनाकर क्रीज पर हैं।


वहीं, भारतीय टीम ने दो बदलाव किए हैं। अश्विन और हर्षित की जगह जडेजा और आकाश दीप को मौका दिया गया है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्कॉट बोलैंड की जगह हेजलवुड को मौका दिया गया है।


इस मैच के लिए दोनों टीम इस प्रकार है

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, नीतीश कुमार रेड्डी।


ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड, एलेक्स कैरी, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिच मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क।


गौरतलब हो कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। रोहित ने कहा कि उन्होंने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। अश्विन और हर्षित राणा को बाहर किया गया है। उनकी जगह रवींद्र जडेजा और आकाश दीप की टीम में वापसी हुई है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बदलाव है। स्कॉट बोलैंड की जगह जोश हेजलवुड को शामिल किया गया है।