बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान
08-Nov-2019 06:18 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: आर्म्स एक्ट मामले में बिहार सरकार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा को बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने मंजू वर्मा के डिस्चार्ज पिटीशन को आज खारिज कर दिया है.
14 को कोर्ट में होना होगा हाजिर
इस मामले में मंजू वर्मा और उनके पति को 14 नवंबर को कोर्ट में हाज़िर होने का आदेश दिया है. एडीजे दीपक भटनागर की कोर्ट ने आज यह फैसला सुनाया है. बताते चलें कि मंजू वर्मा ने इसके पहले भी कोर्ट में डिसचार्ज पिटीशन दाखिल किया था जो खारिज हो चुका था. यह दूसरी बार है जब मंजू वर्मा का पिटीशन खारिज हुआ है. मंजू बना के वकील ने कहा है कि वह हाईकोर्ट में डिस्चार्ज पिटीशन को लेकर हाइकोर्ट में अपील करेंगे.
नाम हटाने की थी अपील
जिससे मंजू वर्मा की मुश्किलें बढ़ गई है. बताते चलें कि मंजू वर्मा ने खुद को निर्दोष बताते हुए कोर्ट में डिसचार्ज पिटीशन दाखिल किया था. जिसमें आर्म्स एक्ट मामले में अपना नाम हटाने की अपील कोर्ट से की थी. इस मामले में मंजू वर्मा के वकील ने यह दलील दी थी कि उनका ससुराल सम्मिलित परिवार है. इसलिए उनका नाम इस मामले से हटाया जाए. लेकिन कई दिनों की बहस के बाद कोर्ट ने मंजू वर्मा की इस दलील को खारिज कर दिया.
घर से मिला था कारतूस
बता दें कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण केस की जांच के दौरान सीबीआई ने तत्कालीन समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के पति के पैतृक श्रीपुर गांव में में 17 अगस्त 2018 को छापेमारी की थी. इस दौरान चंद्रशेखर वर्मा के आवास से अवैध कारतूस बरामद हुआ था. इसके बाद सीबीआई ने चेरिया बरियापुर थाने में पूर्व मंत्री और उनके पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.