पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
17-Mar-2024 11:13 AM
By First Bihar
DELHI : दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 9वां समन भेज दिया है। ईडी ने केजरीवाल को 21 मार्च को पेश होने के लिए कहा है। हालांकि,ससे पहले केजरीवाल ईडी के 8 समनों की अनदेखी कर चुके हैं। इसके खिलाफ ईडी ने कोर्ट में दो याचिकाएं भी दायर की थी।जिसके बाद इस मामले में शनिवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को 15 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दे दी थी। इस जमानत से केजरीवाल को केवल कोर्ट से नियमित पेशी से राहत मिली है लेकिन केस अभी भी जारी है। अब मामले की अगली सुनवाई 1 अप्रैल को होनी है।
जानकारी के मुताबिक, अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को कल दो नोटिस भेजे हैं। आबकारी मामले में केजरीवाल को यह नौवां समन भेजा गया है और दिल्ली जल बोर्ड के एक मामले में पहला समन भेजा गया है। साथ ही उन्हें मामले की जांच को लेकर पूछताछ के लिए 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने ईडी पर चुनाव के पहले सीएम को गिरफ्तार करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
आप नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी नेकहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 16 मार्च की शाम ईडी द्वारा एक और समन मिला है। उन्होंने उनसे दिल्ली जल बोर्ड से संबंधित कुछ जांच में शामिल होने के लिए कहा है। हमें ईडी के द्वारा दर्ज मामले की जानकारी नहीं है। अरविंद केजरीवाल को इस फर्जी मामले में तलब किया गया है।
आपको बताते चलें कि, आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के लिए अब तक आठ समन जारी कर चुकी है। दिल्ली सीएम ने अब तक हर बार ईडी के समन को नजरअंदाज किया है। अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय एजेंसी ने पहला समन 2 नवंबर को भेजा था। इसके बाद 21 नंबर को दूसरा समन भेजा। फिर 3 जनवरी, 18 जनवरी, 3 फरवरी, 19 फरवरी और 4 मार्च को भी समन भेजा। 8वां समन दरकिनार करने के बाद केजरीवाल ने कहा था कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ईडी के सवालों का सामना करने के लिए तैयार है।