ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

कोरोना से बचाव के लिए इमारत-ए-शरिया की अपील, मरकज में शामिल तब्लीगी सामने आकर जांच कराएं

कोरोना से बचाव के लिए इमारत-ए-शरिया की अपील, मरकज में शामिल तब्लीगी सामने आकर जांच कराएं

03-Apr-2020 06:57 PM

PATNA : देशभर में एक तरफ जहां कोरोना संकट के बीच तबलीगी जमात के रवैए को लेकर आलोचना हो रही है. वहीं इमारत-ए-शरिया ने अब मुस्लिम समाज के लोगों से कोरोना को लेकर बचाव के लिए अपील की है. इमारत-ए-शरिया के हजरत ने कहा है कि जिन लोगों को कोरोना का संदेह है. वह अपनी जांच अवश्य कराएं.


इमारत-ए-शरिया की तरफ से एक अपील जारी कर लोगों से यह कहा गया है कि कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए एहतियात जरूरी है. लोगों को एक दूसरे से दूरी बनाए रखना भी बेहद जरूरी है. लिहाजा डॉक्टरों की तरफ से जो निर्देश दिए जा रहे हैं. उसका पालन करना चाहिए. हजरत अमीर ए शरियत ने कहा है कि सरकार जिस तरह के सुरक्षा के बंदोबस्त कर रही है. उसका साथ देना सबके लिए बेहद जरूरी है. यह असल में सरकार की नहीं अपनी मदद है. अपने घर और परिवार की मदद है. जिस आदमी को भी सूखी खांसी, बुखार, बदन में दर्द हो या जिनके मोहल्ले में कोरोना वायरस पहुंच चुका हो, उन्हें चाहिए कि खुद अपनी जांच करा लें.


इमारत-ए-शरिया की ओर से यह कहा गया कि बीमारी की जांच होने के बाद यह तय हो जाएगा कि खतरा है या नहीं है. अगर बीमारी है तो इसका इलाज होगा और अल्लाह ताला बीमारी से शिफा देंगे. एमआर केसरिया नए लोगों से बिना घबराए हालात का मुकाबला करने को कहा है. इसके साथ ही साथ शरिया की तरफ से हजरत निजामुद्दीन मरकज में गए उन लोगों से भी अपील की गई है कि वह जांच के लिए आगे आएं.