Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
11-Apr-2020 07:34 AM
PATNA: कोरोना संकट के बीच स्वास्थ्य विभाग का एक से एक कारनामा देखने को मिल रहा है. जिस पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के हेड डॉ. सत्येंद्र नारायण सिंह ने सीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में रैपिड एंटीबॉडी किट खरीदने की सलाह दी थी उसके बाद उनसे कई जवाब मांगे गए थे और सस्पेंड कर दिया गया था. लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग वही रैपिड एंटीबॉडी किट को खरीदने के लिए टेंडर निकाल दी है.
50 हजार किट के लिए निकला टेंडर
50 हजार रैपिड एंटीबॉडी की खरीद के लिए बीएमएसआईसीएल ने टेंडर निकाला है. इस किट से 10 मिनट में निगेटिव-पॉजिटिव की जानकारी मिल जाती है. इसके अलावा इस जांच से संदिग्ध मरीज की इम्युनिटी की भी जानकारी मिल जाती है.
सीएम से रैपिड किट से जांच की थी सिफारिश
सस्पेंड होने पर सिंह ने बताया था कि उन्होंने सीएम के साथ डॉक्टरों के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में रैपिड किट से जांच की सिफारिश की थी. जिसके बाद यह स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों को बात नागवार गुजरी. मुझसे इसके बारे में जवाब मांगा गया. मैं नौ प्रमाण के साथ 7 अप्रैल को इसका जवाब दिया था. फिर भी मुझे सस्पेंड किया गया. सिंह ने उस समय भी इसको लेकर साजिश के तहत सस्पेंड करने का आरोप लगाया था. लेकिन विभाग ने लापरवाही का आरोप लगाया था. जो भी हो अब विभाग उसी सस्पेंड अधिकारी की बात पर अमल कर रहा है.