ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / कोरोना संकट में PDS डीलर की अनोखी पहल; सभी गरीबों को मुफ्त बांट...

कोरोना संकट में PDS डीलर की अनोखी पहल; सभी गरीबों को मुफ्त बांट रहे अनाज, दे रहे मास्क और साबुन भी

17-Apr-2020 12:50 PM

By DHANANJAY KUMAR

CHAPRA : जहां एक तरफ बिहार के कई इलाकों से राशन वितरण में गड़बड़ी का मामला लगातार सामने रहा है । ऐसे में छपरा से एक दिल को सुकून देनी वाली खबर सामने आयी है जहां एक पीडीएस दुकानदार ने कोरोना संकट के बीच नजीर पेश करते हुए लोगों को न सिर्फ मुफ्त राशन बांटा साथ ही साबुन और मास्क देकर लोगों को कोरोना के बीमारी पर जागरूक भी किया। 


बनियापुर के कराह पंचायत में एक पीडीएस दुकानदार राकेश कुमार सिंह ने बड़ी पहल करते हुए गरीब उपभोक्ताओं को मुफ्त अनाज उपलब्ध करवाया है। दरअसल सरकार की तरफ से पीएचएच लेवल के लोगों के लिए मुफ्त राशन की व्यवस्था की गयी है लेकिन ये दुकानदार हर जरूरतमंद गरीब ग्राहकों को मुफ्त में अनाज बांट रहे हैं। वे  इसके लिए खुद अपनी जेब से खर्च कर रहे हैं। इस दौरान संचालक विपुल कुमार सिंह के द्वारा सभी उपभोक्ताओं को मुफ्त साबुन और मास्क भी दिया और लाभुको से घर पर रहने तथा लॉक डाउन का पालन करने की अपील की।


संचालक ने बताया कि दुकान से जूड़े अधिकांश कार्डधारी मजदूर व असहाय हैं। लॉक डाउन के कारण उनका काम धंधा पूर्ण रूप से बंद हो गया है। ऐसे में आर्थिक तंगी झेल रहे सभी कार्डधारियों को नि:शुल्क राशन दिया गया। जबकि प्रावधान है कि 5 किलो नि:शुल्क चावल के अलावे प्रति यूनिट 3 किलो चावल तथा 2 किलो गेहूं पीएचएच के तहत देना है। पीएचएच के राशन के बदले रूपये भी लेने हैं। नि:शुल्क राशन पाकर कार्डधारी काफी खुश हैं। सैमूल निशा, इरसाद, अनुज कुमार सहीत दर्जनों लाभुकों ने बताया कि आपदा की इस घड़ी में जनविक्रेता का सहयोग सराहनीय है।