बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
09-Apr-2020 04:24 PM
PATNA : नीतीश सरकार ने कोरोना संकट के बीच राज्य के बाहर खाते बिहारियों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद अधिकारियों को यह निर्देश दिया था कि राज्य के बाहर फंसे बिहारियों को उनके खाते में एक हजार रुपये की राशि दी जाये. आपदा प्रबंधन विभाग ने इसके लिए एक ऐप भी लॉन्च किया. शुरुआती दिनों में इसको लेकर ही समस्या नजर आई और अब कोरोना संकट के बीच राहत दिए जाने में बड़ी गड़बड़ी की शिकायत आ रही है.
इस पूरे घालमेल के सामने आने के बाद राष्ट्रीय जनता दल ने सरकार को घेर लिया है. आरजेडी ने आरोप लगाया है कि बिहार के 95 फ़ीसदी गांवों में कोई सरकारी मदद नहीं पहुंची है. बिहारियों के अकाउंट में सरकारी राहत के तौर पर पैसे मिलने के दावे खोखले हैं. आरजेडी का कहना है कि बड़ी संख्या में ऐसे लोगों ने शिकायत की है जिनके पास मैसेज तो आया पर पैसे क्रेडिट नहीं हुए.
माननीय मुख्यमंत्री @NitishKumar जी, यह आर्थिक अनियमितता का गंभीर मामला है। ज़रूरतमंदो के खाते में नाममात्र की आर्थिक मदद Transfer भी नहीं हुई है लेकिन SMS पहुँच गया है। कृपया जाँच और आवश्यक कारवाई की जाए। महामारी के दौर में ऐसा आर्थिक अपराध करने वालों को कड़ी सजा दी जाए। https://t.co/DvGMEl3rzl
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 9, 2020
इस मामले को लेकर अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछा है पृथ्वी यादव ने कहा है कि कोरोना संकट के बीच राहत की राशि में गड़बड़ी आर्थिक अनियमितता का गंभीर मामला है. जरूरतमंदों के खाते में नाम मात्र की आर्थिक मदद ट्रांसफर भी नहीं हुई, लेकिन एसएमएस पहुंच गया. तेजस्वी यादव ने इस पूरे मामले की जांच कर जरूरी कार्यवाही करने की मांग की है.

बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...