ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / कोरोना संकट के बीच फीस वसूलने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगा एक्शन, शिक्षा...

कोरोना संकट के बीच फीस वसूलने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगा एक्शन, शिक्षा विभाग ने DM का आदेश मानने को कहा

21-Apr-2020 05:32 PM

PATNA: शिक्षा विभाग ने लॉकडाउन के समय में बंद स्कूलों को लेकर निर्देश दिया था इस दौरान वह सिर्फ ट्यूशन फीस ही से ले सकते हैं. जबरन फीस नहीं दे सकते है. लेकिन स्कूल जबरन सभी तरह के फीस वसूल रहे हैं. इसको लेकर परिजनों को वह मैसेज कर रहे हैं. ऐसे  स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग कार्रवाई करने का मन बना लिया है. 

news image

मना करने के बाद भी दे रहे दवाब

डीएम ने मना किया था कि फीस जमा करने को लेकर कोई भी स्कूल परिजनों पर दवाब नहीं देंगे, लेकिन आदेश के खिलाफ जाकर भी कई स्कूल पैसा मांग रहे हैं. इसकी शिकायत लगातार विभाग को मिल रही है. 

शिक्षा विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण

आदेश नहीं मानने वाले स्कूलों से शिक्षा विभाग ने स्पष्टीकरण मांगा है. निजी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि जिला पदाधिकारी के आदेश के बाद भी कई स्कूल फीस ले रहे है. अगर स्कूल नहीं मानते हैं तो शिकायत मिलने वाले स्कूलों पर कानूनी कार्रवाई करने के लिए विभाग बाध्य होगा. शिक्षा विभाग के पास लगातार परिजनों की शिकायतें आ रही है कि स्कूल जबरन फीस मांग रहे हैं. लेकिन आर्थिक संकट के बीच वह पैसे देने में समक्ष नहीं है. ऐसे में दवाब देने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी.