मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
10-Jun-2020 05:41 PM
DESK : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. एक ओर जहां देश में ठीक हो चुके मरीजों की संख्या एक्टिव केसेज की संख्या से ज्यादा हो गई है वहीं कुछ राज्य देश में कोरोना के हॉट स्पॉट हो चुके हैं. देश में कोरोना के एक्टिव केसेस में से 60 - 70 फीसदी मामले इन्ही राज्यों से आ रहे है. इन राज्यों में कोरोना के कारण स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगडती जा रही है. राज्यों के प्राइवेट हॉस्पिटल हो या कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल सभी की स्थिति अब पहले जैसी नहीं रही.
अब इन अस्पतालों में होने वाली लापरवाही अब खुल कर सामने आ रही है. महाराष्ट्र के जलगांव सिविल अस्पताल में कोरोना काल में आज एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. इस अस्पताल में पिछले 8 दिनों से एक कोरोना पॉजिटिव महिला की लाश अस्पताल के बाथरूम में पड़ी रही पर किसी ने उसकी सुध तक नहीं ली. अस्पताल से जब मरीज के परिजनों ने अपने परिवार के सदस्य के बारे में पूछा तो अस्पताल ने मरीज के लापता होने की बात कह कर अपना पलड़ा झाड़ लिया. बाद में जब इस मरीज की खोज बिन शुरू हुई तो उसी अस्पताल के एक बाथरूम से उसका शव बरामद किया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश डांगे ने जांच के आदेश दे दिए है. साथ ही दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की बात कही है. मिली जानकारी के अनुसार मरीज 80 साल की बुजुर्ग थी जिसे पहले भुसावल रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में हालत बिगड़ने पर 1 जून को उन्हें जलगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. भर्ती होने के दुसरे दिन यानि 2 जून को बुजुर्ग महिला अस्पताल से कहीं गायब हो गईं. जब महिला परिजनों को नहीं मिली तो थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई.
आज सुबह परिजनों को कहीं से पता चला की अस्पताल के बाथरूम में किसी बुजुर्ग महिला का शव मिला है, जब उन्होंने इस बारे में पता किया तो पता चला की ये वही महिला है जिसे वो खोज रहे थे. जिलाधिकारी अविनाश डांगे ने कहा कि यह अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही है. अस्पताल के बाथरूम को हर दिन साफ किया जाता है. ऐसे में किसी की नजर पिछले 8 दिनों से बुजुर्ग पर नहीं पड़ी. जिलाधिकारी ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की बात कही है.