11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार
02-May-2020 07:07 PM
PATNA : बिहार में कोरोना वायरस के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हो लेकिन अच्छी बात यह है कि बिहारियों ने कोरोना पर जीत हासिल करने का सिलसिला जारी रखा है. कोरोना के खिलाफ बिहारियों की लड़ाई का आलम यह है कि यहां 1 साल के मासूम से लेकर 82 साल के बुजुर्ग तक ने इस वायरस पर जीत हासिल की है. बिहार में आज कुल 10 कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं. जिनमें 1 और 2 साल के बच्चों के साथ-साथ 82 साल के बुजुर्ग भी शामिल हैं.
पटना के 3 मरीज हुए ठीक
पटना के एनएमसीएच से कोरोना को लेकर जो अच्छी खबर आई है. उसके मुताबिक कुल 10 मरीज आज पॉजिटिव से नेगेटिव हो गए. इन सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. इनमें पटना जिले के 3 मरीज भी शामिल हैं. पटना के सबसे छोटे कोरोना मरीज 2 साल के शिवाय कुमार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. उसकी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी. इसके अलावा पटना के बेउर इलाके की रहने वाली सुमन कुमारी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. बख्तियारपुर के सालिमपुर गांव के रहने वाले प्रमोद राय भी कोरोना से ठीक हो चुके हैं.
एक साल का मासूम हुआ स्वस्थ
कोरोना पॉजिटिव पाए गए सबसे उम्रदराज जमालपुर के सदर बाजार के रहने वाले 82 साल के मोहम्मद नूर की रिपोर्ट भी नेगेटिव आ गई है. उनको अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. इसके साथ ही साथ बक्सर के कुल 4 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है. बक्सर के नया भोजपुर के रहने वाले रामजी वर्मा, शिवकुमार धोबी, 6 साल की बच्ची सुहाना खातून और एक साल का मासूम शिफान को भी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. बिहारशरीफ के रहने वाले मोहम्मद अली और सासाराम के दिलशाद भी कोरोना नेगेटिव पाए गए हैं. इन्हें भी डिस्चार्ज कर दिया गया है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...