ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

बिहार के सरकारी स्कूलों के बच्चे भी किये गए प्रमोट, बिना परीक्षा लिए ही 8वीं तक के छात्र अगली क्लास में भेजे गए

बिहार के सरकारी स्कूलों के बच्चे भी किये गए प्रमोट, बिना परीक्षा लिए ही 8वीं तक के छात्र अगली क्लास में भेजे गए

08-Apr-2020 06:35 AM

PATNA : बिहार के सरकारी स्कूलों के बच्चों को बिना परीक्षा के ही अगले क्लास में प्रमोट कर दिया गया है। बिहार के 72 हजार सरकारी प्राथमिक और मिडिल स्कूलों के बच्चे कोरोना के कारण परीक्षा नहीं दे सके थे और अब राज्य सरकार ने उन्हें अगली क्लास में प्रमोट करने का आदेश दे दिया है। बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने विभाग के फैसले पर मुहर लगा दी है।


शिक्षा विभाग के इस आदेश के बाद राज्य के तकरीबन दो करोड़ बच्चे बिना परीक्षा दिए ही अगली क्लास में प्रमोट हो गए हैं। बिहार में कोरोना महामारी फैलने के बाद लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया था और बाद में देशव्यापी लॉकडाउन के कारण स्कूल भी बंद पड़े हुए हैं। ऐसे में बच्चों के कैरियर को लेकर उहापोह की स्थिति थी लेकिन अब सरकार ने बिना परीक्षा ही उन्हें प्रमोट करने का फैसला ले लिया। 


आपको बता दें कि बिहार के प्रारंभिक स्कूलों में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद में मार्च महीने में परीक्षा का शेड्यूल तय किया था। क्लास 5 से 8 तक की परीक्षा 16 मार्च से जबकि क्लास 1 से लेकर 4 और क्लास 6 से लेकर 7 की वार्षिक परीक्षा 26 मार्च से होनी थी। लेकिन यह परीक्षाएं नहीं हो सकी और अब स्कूली बच्चों को प्रमोट कर दिया गया है।