Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
18-Aug-2020 09:20 AM
DESK : देश में पहली बार कोरोना मरीज के शव का पोस्टमार्टम किया गया है. इसका मकसद है कि कोरोना मरीज पर रिसर्च करना, जिससे यह पता चल सके की कोरोना शरीर में कितने लंबे समय तक रहता है और यह शरीर के किन अंगों को किस हद तक प्रभावित कर सकता है.
कोरोना मरीज के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए AIIMS भोपाल को ICMR से मंजूरी लेनी पड़ी. मंजूरी मिलने के बाद कोरोना संक्रमित शख्स के डेडबॉडी का पोस्टमार्टम किया गया. इस दौरान पोस्टमॉर्टम करने वाली डॉक्टर्स की टीम सुरक्षा से जुड़ी सभी गाइडलाइंस का पालन किया.
AIIMS भोपाल का दावा है कि रिसर्च के लिए कोरोना संक्रमित शव के पोस्टमॉर्टम का ये पहला मामला है. इसके साथ ही अभी कुछ और शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके बाद फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी. भोपाल AIIMS के डायरेक्टर ने बताया कि 'पोस्टमॉर्टम से शरीर के अंगों पर कोरोना वायरस के पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी मिल सकेगी. संक्रमित होने के बाद दिल, फेफड़े, दिमाग या दूसरे अंगों पर वायरस किस तरह से और कितना असर करता है इसकी जानकारी भी मिल सकेगी.'