Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! “वापसी की आहट या फैंस का भ्रम?” नेट्स में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, ‘थाला’ की एंट्री को लेकर बढ़ा सस्पेंस, जानिए कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
04-May-2020 02:45 PM
PATNA : बिहार में कोरोना महामारी का संक्रमण तेजी से बढ़ते हुए 500 के आंकड़े को पार कर गया है. 4 मई से लॉकडाउन- 3 की शुरुआत हो रही है. केंद्र सरकार की ओर से देश के जिलों को तीन जोन में बांट कर उन इलाकों में सशर्त छूट देने की बात कही गई है. लेकिन बिहार सरकार ने राज्य के जिलों को सिर्फ दो ही जोन में बांटने का निर्णय लिया है. बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने वीडियो जारी कर लोगों से पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की है. इसके आलावा उन्होंने भोजपुरी में भी एक वीडियो जारी किया है.
DGP बोले - "सट लs तs गइलs बेटा"
पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय का भोजपुरी पट्टी के इलाकों से खास लगाव रहा है. दरअसल वह शाहाबाद के इलाके से ही आते हैं. लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने और सरकार के साथ सहयोग करने के लिए डीजीपी ने भोजपुरी में भी एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि "नमस्कार, हम गुप्तेश्वर पांडेय, रउआ सब के सेवक, रउआ सब के भाई, रउआ सब के बेटा...बिहार के बचावे के बाs, बाउंस बैक बिहार भाई लोगों शुरू कइले बाs सबके बहुत-बहुत धन्यवाद ! कोरोना कउनो मामूली बीमारी नइखे, ई छुअला प नाs, जइसे एगो कहावत बा s कि " सटल त गइला बेटा" लेकिन सटहूं के जरूरत नइखे, एक मीटर पहले से ही ध लेताs. मुंह पर मास्क लगा के रखीं."
"बाल-बच्चा, कनिया, दुल्हन साथे घर में रहीं"
डीजीपी ने आगे कहा कि "बाहर त निकले के नइखे, बहुत जरूरत बाs त मुंह प मास्क लगा के और परमिशन ले के निकलीं. साबुन से हाथ धोवत रहीं. घर में रहीं. बाल-बच्चा, अपन कनिया, अपन दुल्हन साथे, सब केहू घर में आनंद करीं. छटपटाये के नइखे, अकबकाये के नइखे. समय ई 15 दिन-20 दिन कट जाई. ठीक से हमनी के बिहार के बचा लेम जा. पुलिस और डॉक्टर से कतहूं झंझट मत करम जाs. समाज के हर कहूं से निहोरा बाs कि बिहार के बचावे में हमर सहयोग करीं जाs. धन्यवाद !"