बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
12-Apr-2020 09:37 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ: सीवान में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच पड़ोसी जिला गोपालगंज से एक अच्छी खबर आई है। कोरोना से संक्रमित दो मरीजों के ठीक होने के बाद आज सदर अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। मेडिकल टीम ने दोनों मरीजों को डिस्चार्ज करने से पहले सदर अस्पताल परिसर में ताली बाजाकर कोरोना से ठीक हुए दोनों युवकों का स्वागत किया।
गोपालगंज में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या तीन थी, जिसमें एक मरीज का इलाज पटना के एनएमसीएच में चल रहा है, जबकि दो पॉजिटिव मरीजों का इलाज 31 मार्च से गोपालगंज में ही चल रहा था। जिले के सिविल सर्जन डॉ त्रिभुवन नारायण सिंह के मुताबिक कोरोना के तीन पॉजिटिव मरीज मिले थे, जिनमें थावे के मरीज को पटना एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं 31 मार्च को उचकागांव व भोरे प्रखंड में मिले एक-एक पॉजिटिव मरीज मिले थे। इन दोनों मरीजों को सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखने के बाद थावे रोड स्थित होटल शबनम में रखा गया था।
डॉक्टरों की टीम हर रोज फॉलोअप कर रही थी। पहली बार आठ अप्रैल को इन दोनों की सैंपल लेकर पटना जांच के लिए भेजी गयी, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई। उसके बाद रविवार को दूसरी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई। लगातार निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद चेस्ट की एक्सरे कराई गयी उसके बाद गाइडलाइन के अनुसार इन दोनों मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। साथ ही इन दोनों युवकों को अगले 12 दिनों तक होम क्वारेंटाइन में रहने की सलाह दी गयी है।
गोपालगंज के सिविल सर्जन डॉ त्रिभुवन नारायण सिंह ने कहा कि गोपालगंज में कोरोना के कुल तीन केस मिले थे। जिसमें एक केस थावे के बेदू टोला से था। जिसका इलाज एनएमएसीएच में चल रहा है। जिसकी स्थिति के बारे में जानकारी नहीं है। दूसरा मरीज उचकागांव और तीसरा मरीज भोरे का है। ये दोनों मरीजों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया। यह प्रसन्नता की बात है कि दोनों मरीज कोरोना पॉजिटिव थे, अब उनके पूरे रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आ गये हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...