श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
27-Apr-2020 07:54 AM
PATNA : बिहार सरकार के लगभग चार लाख नियोजित शिक्षक समान काम समान वेतन और समान सेवा शर्त लागू करने की मांग को लेकर 17 फरवरी से हड़ताल पर हैं। इस बीच कोरोना संकट के कारण नियोजित शिक्षकों के वेतन में 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की संभावना पर संशय की स्थिति बन गयी है। शिक्षकों को अब 10 से 15 फीसदी वेतन वृद्धि से ही संतोष करना पड़ सकता है।
बिहार सरकार लगभग चार लाख नियोजित शिक्षकों के वेतन बढ़ोतरी की योजना बना रही थी। माना जा रहा था कि चुनावी साल में शिक्षा विभाग में नियोजित शिक्षकों के वेतन में 20 से 25 प्रतिशत बढ़ोतरी की जा सकती है। लेकिन, कोरोना के कारण चौतरफा आर्थिक संकट के बाद अब माना जा रहा है कि नियोजित शिक्षकों के वेतन में 10 से 15 प्रतिशत ही बढ़ोतरी होगी।
विधानमंडल के बीते बजट सत्र में सरकार ने नियोजित शिक्षकों के वेतन बढ़ाने की बात कही थी। शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने नियोजित शिक्षकों को भरोसा भी दिया था कि सेवा शर्त जल्द लागू की जाएगी। माना जा रहा है कि सामान्य होनेे पर जून-जुलाई तक वेतन बढ़ोतरी व सेवा शर्त लागू करने की सरकार घोषणा कर दे।
शिक्षा विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक पहले जो तैयारी थी, उसकी तुलना में वेतन में कम बढ़ोतरी होगी। हालांकि, आने वाले दिनों में आर्थिक स्थिति में सुधार होने पर अनुमानित बेहतर बढ़ोतरी हो सकती है। अभी राज्य में प्राथमिक से लेकर नियोजित शिक्षकों को सातवां वेतनमान मिलने के बाद 25 से 32 हजार रुपए प्रतिमाह मिलते हैं। 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने पर 29 से 37 हजार रुपए प्रतिमाह मिलेंगे।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...