ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / हॉटस्पॉट के कारण पटना में अबतक सबसे बड़ा इलाका सील, रात भर चली...

हॉटस्पॉट के कारण पटना में अबतक सबसे बड़ा इलाका सील, रात भर चली स्कैनिक.. सरकार की नींद उड़ी रही

19-Apr-2020 06:40 AM

PATNA : शनिवार की शाम पटना के खाजपुरा इलाके की रहने वाली 32 साल की एक महिला को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सरकार की नींद रात उड़ी रही। अधिकारी लगातार खाजपुरा से लेकर राजा बाजार जगदेव पथ तक के इलाके में गश्त करते रहे। इस पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। राजधानी पटना में ऐसा पहली बार हुआ है कि हॉटस्पॉट का इतना बड़ा दायरा किया गया हो। मेडिकल स्टाफ की टीम लगातार इस इलाके में मौजूद है। जिला प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारी रात भर इस इलाके में गश्त करते रहे। 


राजा बाजार का इलाका सरकार और जिला प्रशासन के लिए पहले से ही सेंसेटिव रहा है और ऐसे में राजा बाजार के खाजपुरा से पॉजिटिव मरीज का निकल आना सरकार की बेचैनी बढ़ा गया है। इस पूरे इलाके की बनावट ऐसी है कि अगर उस पर सख्ती के साथ नियंत्रण नहीं किया गया तो संक्रमण कई दूसरे इलाकों तक फैल सकता है। इलाके में मजिस्ट्रेट के साथ एक पुलिस पदाधिकारी और अन्य जवानों को तैनात किया गया है। एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो पुलिस बल की तैनाती और बढ़ाई जाएगी। पीड़ित महिला राजा बाजार के खाजपुरा बिचली गली की रहने वाली है। यह खाजपुरा शिव मंदिर के बिल्कुल सटा हुआ इलाका है। पुलिस ने देर रात इस इलाके की बैरिकेडिंग कर दी है। 


पुलिस की तरफ से लगातार इस इलाके में हैंड हेडल माइक के जरिए लोगों तक पहुंचाई जाती रहेगी संक्रमण के खतरे को देखते हुए इलाके को सील कर दिया गया है और इस इलाके के लोगों को अब घरों से बाहर नहीं निकलना होगा। पुलिस ने साफ तौर पर घोषणा कर दी है कि जो भी मनमानी करेंगे उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इलाके में पॉजिटिव गैस मिलने के बाद ही कल देवस्थान से ही जो व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले थे उन्हें बंद करा दिया गया था। आज सुबह से भी पुलिस की गश्ती बढ़ाई गई है।