पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
13-Jul-2020 07:37 AM
PATNA : कोरोना वायरस ने पैक्स चुनाव पर ब्रेक लगा दिया है। कोरोना संक्रमण के कारण पटना जिले में पैक्स का चुनाव फिलहाल स्थगित करने की तैयारी है। पटना जिले में 18 जुलाई से 12 अगस्त के बीच 66 पक्षों का चुनाव होना है लेकिन संक्रमण को देखते हुए इसे फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया जा रहा है।
पटना में बेकाबू कोरोना देखते हुए जिलाधिकारी कुमार रवि ने राज्य के मुख्य चुनाव पदाधिकारी को पत्र लिखा है। पटना डीएम की तरफ से लिखे गए इस पत्र में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी से हो रहा है जिसे देखते हुए जिले के अंदर पैक्सों का चुनाव फिलहाल कराना ठीक नहीं होगा। जिले के लगभग सभी पंचायतों में वायरस फैल रहा है। जिला पुलिस बल और प्रखंड स्तरीय कर्मियों में भी वायरस का फैलाव तेजी से हो रहा है।
पटना डीएम ने कहा है कि ऐसी स्थिति में चुनाव कराए जाने से संक्रमण का फैलाव और बढ़ सकता है। कर्मियों की उपलब्धता भी प्रभावित हो सकती हैं लिहाजा फिलहाल चुनाव कराना उचित नहीं होगा। पटना डीएम की तरफ से राज्य निर्वाचन पदाधिकारी को यह भी जानकारी दी गई है कि जिन 19 प्रखंडों में पैक्स का चुनाव होना है उनमें से 14 जलजमाव और बाढ़ से प्रभावित हैं।