पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर
09-May-2020 06:26 PM
DESK: देश में कोरोना संकट के बीच दवा बनाने का भारत समेत विश्व में काम चल रहा है, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है. इस बीच चेन्नई के एक डॉक्टर ने कोरोना का दवा बनाकर अपने ही उपर टेस्ट किया, लेकिन उस दवा ने ही डॉक्टर की जान ले ली है.
देश में इस तरह की पहली घटना
कोरोना संकट के बीच दवा बनाने का कोशिश की जा रही है, लेकिन कोरोना की दवा टेस्ट के दौरान किसी डॉक्टर की मौत की यह पहली घटना संभवत: देश में हुई है. दिन रात डॉक्टर दवा बनाने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन कामयाबी अभी तक नहीं मिली है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पेरूंगुंडी के रहने वाले के शिवनेसन एक आयुर्वेदिक कंपनी के साथ फार्मासिस्ट और प्रोडक्शन मैनेजर के तौर पर वह काम कर रहे थे. शिवनेसन और उनके बॉस राजकुमार दवा बनाने की कोशिश कर रहे थे. जब दवा बनी तो शिवनेसन ने दवा की कई बूंदें खुद पीली. उसके बाद तबीयत बिगड़ी. इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि राजकुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. बता दें कि देश में कोरोना मरीजों की संख्या 60 हजार से अधिक हो गई है. अब तक 1990 लोगों की मौत हो चुकी है.