11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार
05-May-2020 04:49 PM
PATNA : कोरोना संकट के इस दौर में बिहार की सियासत कानूनी पचड़े बाजी की तरफ आगे बढ़ गई है. कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को लीगल नोटिस भेजा है. प्रेमचंद मिश्रा ने आरोप लगाया है कि बिहार के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री रहते हुए सुशील मोदी ने कांग्रेस विधायकों को लेकर गलत बयान बाजी की. सुशील मोदी ने यह बेबुनियाद आरोप लगाया कि कांग्रेस के विधायक कोरोना महामारी में अपनी तरफ से कोई आर्थिक मदद नहीं कर रहे हैं. इसी मामले को लेकर सुशील मोदी के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कह रहे हैं.
कांग्रेसी नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा है कि सुशील मोदी कोरोना महामारी के इस दौर में आधारहीन बयानबाजी कर रहे हैं. राजनीतिक बयानबाजी के तहत कांग्रेस के विधायकों और विधान पार्षदों पर बेजा आरोप लगाया जा रहा है. इस मामले को लेकर उन्होंने पहले ही डिप्टी सीएम से खेद जताने की अपील की थी. उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा था कि वह अपने ट्वीट को डिलीट कर लें, लेकिन मुख्यमंत्री ने ऐसा नहीं किया. जिसके बाद अब उन्होंने अपने वकील के जरिए सुशील मोदी को लीगल नोटिस भेजा है.
कांग्रेस ने कहा है कि सुशील मोदी अगर अब भी खेद नहीं जताते हैं, तो वह आगे उनके खिलाफ मुकदमा भी करेंगे. आपको बता दें कि इस मामले को लेकर कांग्रेस के एक अन्य नेता ने पटना एसएसपी के पास सुशील मोदी के खिलाफ कंप्लेन दर्ज कराई है. कोरोना महामारी के बीच बिहार संभवत ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहां अब राहत को लेकर सियासत कानूनी पचड़े बाजी की तरफ आगे बढ़ गई है.
गौरतलब है कि डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि कोरोना संकट की घड़ी में कांग्रेस के किसी विधायक या विधान पार्षद ने मुख्यमंत्री राहत कोष में पैसे नहीं दिये. इसके बाद कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्र ने उनके आरोप को झूठ का पुलिंदा बता दिया था प्रेमचंद्र मिश्र ने कहा था कि कांग्रेस के विधायकों और विधान पार्षदों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक महीने का वेतन दिया है. प्रेमचंद्र मिश्र ने सुशील मोदी से माफी मांगने को कहा था.


बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...