मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
22-Mar-2024 02:47 PM
By First Bihar
PATNA : महागठबंधन में बिना सीट बंटवारे के ही राजद ने प्रत्याशियों के लिए सिंबल बांटना शुरू कर दिया तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह व भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा ने अलग-अलग राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से मुलाकात की। इसके बाद अब आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने प्रेस वार्ता किया है। इस दौरान इस बात को लेकर दुःख भी जताया है कि कांग्रेस को पंगु बना दिया है।
दरअसल, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने आज पार्टी का खाता सीज करने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि- हमारा खाता फ्रीज कर दिया गया है। खाता फ्रीज करना सत्ताधारी दल का खतरनाक खेल है। बीजेपी ने खुद हजारों करोड़ भर लिए और हमारे बैक अकाउंट फ्रीज कर दिए। हमें पंगु बना दिया गया है। हमारे पास पोस्टर लगवाने तक का पैसा नहीं है।
इसके आगे उन्होंने कहा कि - चुनावी बॉन्ड में 60% पैसा बीजेपी को गया ह। जबकि चुनाव के समय हमारे 11 बैंक खाते को सीज किया गया है। इतना ही नहीं हमने कितनी कोशिश की तो कुछ खातों को जुर्माना लेकर चालू किया गया। ये जानबूझकर चुनाव के ऐलान के बाद अकाउंट सीज किया गया है। वो लोग चाहते हैं कि हमलोग किसी भी तरह प्रचार नहीं करें। लेकिन, इसके बाद भी जनता हमारे साथ हैं और इस बार बीजेपी को पूरी ताकत के साथ हराने की कोशिश की जायेगी।
उधर, महागठबंधन में सीट बंटवारा को लेकर चल रही गहमागहमी और अनबन की चर्चा को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि- कहीं कोई समस्या नहीं है, हमलोग एक से दो दिन में सीट का बंटवारा कर लेंगे। इसको लेकर कहीं कोई समस्या नहीं है। सबकुछ तय समय पर हो जाएगा। इसको लेकर कहीं को असमंजस की हालत नहीं है। हमारा एक ही मकसद हैं इस बार भाजपा को हराना है।