ब्रेकिंग न्यूज़

PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार

कांग्रेस की पहली लिस्ट में बिहार और यूपी से एक भी कैंडिडेट नहीं, सिर्फ वायनाड से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस की पहली लिस्ट में बिहार और यूपी से एक भी कैंडिडेट नहीं, सिर्फ वायनाड से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

09-Mar-2024 10:16 AM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशियों को तैयारी का बहुत कम मौका मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची का इंतजार ही हो रहा है। भाजपा की पहली सूची में बिहार का नाम नहीं था। अब कांग्रेस ने भी सूची जारी की तो बिहार का नाम नहीं है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें सबसे प्रमुख नाम पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का है, जो एक बार फिर से केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगे।


वहीं,कांग्रेस की पहली लिस्ट में बिहार से एक भी उम्मीदवार का नाम नहीं है। कांग्रेस की इस सूची से कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। बीजेपी की ओर से भी बिहार के किसी भी उम्मीदवार का नाम जारी नहीं किया गया था। इसकी वजह महागठबंधन के अंदर सीटों का बंटवारा न होना बताया जा रहा है ,


दरअसल, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कुछ दिन पहले दावा किया है कि महागठबंधन में एनडीए से पहले सीटों का बंटवारा हो जाएगा। सीट शेयरिंग को लेकर उन्होंने कहा था कि बातचीत चल रही है और जल्द ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा। एनडीए के पहले महागठबंधन या इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारा होगा।


मालूम हो कि, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 39 नामों का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में राहुल गांधी, भूपेश बघेल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अगले सात दिनों के अंदर 2024 की लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।


उधर, कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में न सिर्फ बिहार बल्कि उत्तर प्रदेश की सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है। यहां भी पार्टी INDIA गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है और समाजवादी पार्टी ने 17 सीटें कांग्रेस को दी हैं।  ये सीटे हैं अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी, महाराजगंज, देवरिया, बांसगांव, सीतापुर, अमरोहा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, कानपुर, झांसी, बाराबंकी, फतेहपुर सीकरी, सहारनपुर और मथुरा। हालांकि इनमें से किसी पर भी पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है।