ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / news / कांग्रेस का चिंतन शिविर आज से, सोनिया-राहुल के साथ 430 प्रतिनिधि होंगे शामिल

कांग्रेस का चिंतन शिविर आज से, सोनिया-राहुल के साथ 430 प्रतिनिधि होंगे शामिल

13-May-2022 09:34 AM

DESK: सियासी मजधार में लटकी कांग्रेस राजस्थान के उदयपुर में चिंतन शिविर का आयोजन कर रही है। ये शिविर आज से लेकर 3 दिनों तक चलेगा। इस चिंतन शिविर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के 430 प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। इस शिविर में संगठन की मजबूती, भविष्य की रणनीति के अलावा कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। बता दें कि इस शिविर में पहुंचने के लिए राहुल गांधी उदयपुर ट्रेन से गए हैं। दरअसल, राज्य के कई चुनावों में लगातार मिल रही हार को लेकर कांग्रेस यहां 3 दिन तक मंथन करने वाली है। 


चिंतन शिविर की शुरुआत दोपहर 2 बजे सोनिया गांधी के संबोधन के साथ की जाएगी। आज और कल शाम तक कई मुद्दों को लेकर अलग-अलग ग्रुप्स में चर्चा होगी। प्रस्ताव तैयार होने के बाद 15 मई को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में इसे मंज़ूरी दी जाएगी। इसको लेकर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने बताया कि कांग्रेस 19 साल बाद ऐसा चिंतन शिविर कर रही है। चिंतन शिविर में पार्टी अध्यक्ष को लेकर चर्चा नहीं की जाएगी। हालांकि, राहुल गांधी पार्टी को दोबारा कमान संभालने पर भी विचार किया जा सकता है। 


सोनिया गांधी के संबोधन के बाद बड़े नेता के संबोधन का सिलसिला शुरू होगा। दूसरे दिन यानी शनिवार की बात करें तो सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर समूह संवाद की शुरुआत होगी, जो 2 बजकर 30 मिनट तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद रात में कमेटियों की बैठक होगी। 15 मई को सुबह 11 बजे चिंतन शिविर की शुरुआत होगी।