बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
15-Apr-2020 07:04 PM
PATNA : बिहार के दो सौ बच्चे हजारों किलोमीटर दूर एक राज्य में लॉकडाउन के बीच फंसे पड़े हैं। बच्चों के मम्मी-पापा उन्हें घर चाहकर भी नहीं ला पा रहे। बच्चों को कोरोना वायरस का डर सता रहा है। अपने घर से दूर बच्चे किसी भी तरह अपनों के बीच पहुंचना चाहते हैं। बच्चों ने सोशल मीडिया के जरिए बिहार के सीएम से घर पहुंचाने की गुहार लगा रहे हैं।
आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा स्थित विश्व शांति स्कूल के बच्चों ने सीएम और डीएम अंकल से गुहार लगाते हुए कहा है कि वे किसी तरह उन्हें उनके घर पहुंचा दें। दरअसल इस स्कूल में तत्काल में बिहार के लगभग दो सौ बच्चे फंसे हुए हैं। ये सभी बच्चे बिहार के विभिन्न जिलों के रहने वाले है जो घर से दूर रहकर हॉस्टल में पढ़ाई कर रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से इनके स्कूल की पढ़ाई पूरी तरह बंद हैं और तो और इस बीच स्कूल में गर्मी की छुट्टियां भी कर दी गयी है। अब बच्चे घर आने के लिए छटपटा रहे हैं और पूरे देश में फैले कोरोना का डर भी उन्हें सता रहा है। बच्चों के मम्मी-पापा चाहकर भी उन्हें घर नहीं ला पा रहे।
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के इस चर्चित स्कूल में बिहार के करीब दो सौ बच्चे इस वक्त फंसे पड़े हैं। इन बच्चों में अकेले भोजपुर जिले के लगभग 50 बच्चे हैं। इन बच्चों ने भोजपुर के डीएम अंकल से भी घर पहुंचाने की गुहार लगायी है। इन बच्चों के मम्मी-पापा और पूरा परिवार परेशान है कि इस विश्वव्यापी आपदा के बीच उनके छोटे-छोटे बच्चों की क्या हालत हो रही होगी। अकेले उन्हें डर लग रहा होगा। इस वक्त बच्चों के अपने मम्मी-पापा की ज्यादा जरूरत है । इन अभिभावकों ने भी हाथ जोड़ कर बच्चों को घर पहुंचाने की व्यवस्था करने की गुहार बिहार सरकार से की है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...