पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
25-Mar-2024 11:18 PM
By First Bihar
PATNA : भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिहार के बेगुसराय लोकसभा सीट से एक बार फिर कैंडिडेट बनें केन्द्रीय मंत्री और वर्तमान सांसद गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। इन दोनों नेताओं की मुलाकात काफी सुखद रही है। इस मुलाकात को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हुई। हमारी बातचीत संभावनाओं से भरी रही।
गिरिराज सिंह ने कहा कि- एनडीए के रूप में हमने बिहार की सभी 40 सीटें जीतने की अपनी साझा प्रतिबद्धता पर चर्चा की। हम सब मिलकर बिहार की प्रगति और समृद्धि के लिए समर्पित हैं और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अथक परिश्रम करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। जानकारी हो कि, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें बिहार, आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मिजोरम, ओडिशा, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की 111 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में बिहार के बेगुसराय लोकसभा सीट वापस से गिरिराज सिंह को दिया गया है।
आपको बताते चलें कि, सिंह 2005 से 2010 तक बिहार सरकार में सहकारिता मंत्री और 2010 से 2013 तक पशुपालन मंत्री के रूप में कार्य किया। [ वह शुरू से ही नरेंद्र मोदी के कट्टर समर्थक रहे हैं । उन्होंने लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी का सार्वजनिक तौर पर समर्थन किया। गिरिराज सिंह 2019 के लोकसभा चुनाव में सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार को हराने के बाद नवगठित पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री बने । उसके बाद जुलाई 2021 में, कैबिनेट फेरबदल के बाद वह नरेंद्र सिंह तोमर की जगह दूसरे मोदी मंत्रालय में ग्रामीण विकास मंत्री और पंचायती राज मंत्री बने।