Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
10-Apr-2020 09:32 PM
PATNA : बिहार में तेजी से फैले कोरोना वायरस ने सरकार की चिंता बढ़ा है. प्रशासन की ओर से हॉटस्पॉट इलाकों में विशेष चौकसी बरती जा रही है. उधर सीएम नीतीश ने भी अपने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है. अधिकारियों को कोरोना संक्रमित मरीजों की अधिक संख्या वाले सीवान समेत अन्य क्षेत्रों की विशेष निगरानी करने की हिदायत दी गई है.
एक अणे मार्ग में मुख्य सचिव और अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण के संबंध में की गई समीक्षा बैठक में तमाम बड़े निर्देश दिए गए हैं. बैठक में कहा गया कि सीवान के साथ-साथ राज्य के जिन अन्य क्षेत्रों में भी कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या अधिक मिल रही है, वहां विशेष निगरानी एवं सतर्कता बनाये रखने की जरूरत है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव दीपक कुमार और पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय को निर्देश दिया है कि वे जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों के जरिये यह सुनिश्चित कराएं कि कोरोना संक्रमण के संबंध में लोगों के बीच किसी प्रकार की अफवाह ना फैले. लोग भ्रमित ना हों और सामाजिक सद्भाव कायम रहे. साथ ही मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें. समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारा बनाये रखें.
इस समीक्षा बैठक में हॉटस्पॉट इलाकों में में सघन अभियान चलाकर प्रोटोकाॅल के अनुरूप समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना संक्रमण की थोड़ी भी आशंका होने पर जांच कराने की अपील करते हुए कहा कि इससे उनके परिवार एवं आसपास के लोग भी सुरक्षित रहेंगे. जो लोग दूसरे राज्य एवं विदेश से यात्रा कर आये हैं, वे अपनी ट्रैवल हिस्ट्री को न छुपाएं. इससे उन्हें तो खतरा है ही, उनके सम्पर्क में आने वाले अपने लोगों को भी खतरा है. उन्होंने कहा कि लोग अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें. इसके साथ ही सीएम ने कहा कि राशन कार्ड अस्वीकृत एवं लंबित आवेदनों की पुनः समीक्षा कर नियमानुसार तेजी से उसकासमाधान निकाला जाये.