पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...
02-May-2020 08:35 AM
PATNA : सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमण को गंभीरता से लेते हुए बिहार सरकार के तमाम अलाधिकारियों को कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होनें कहा है कि कोरोना के मामले में कोई भी कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। सीएम ने स्थिति की समीक्षा करते हुए कई निर्देश जारी किए हैं। उन्होनें कहा कि सरकार को हर बिहारियों की चिंता है। वहीं बिहार सरकार ने लॉकडाउन के विस्तार के साथ राहत की रणनीति भी बदल दी है।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के बिहार आने की संभावना को देखते हुए प्रखंड और पंचायत स्तर पर गुणवत्तापूर्ण क्वारंटीन सेंटर बनाने का निर्देश दिया है। उन्होनें कहा कि रेलवे स्टेशन से संबंधित जिला मुख्यालय तक और संबंधित जिला मुख्यालय से संबंधित प्रखंड मुख्यालय तक लोगों को पहुंचाने की समुचित व्यवस्था की जाए। नीतीश कुमार ने कहा कि प्रखंड क्वारंटीन सेंटर पर भोजन, अवासन और चिकित्सकीय सुविधा की पूरी व्यवस्था की जाए। शौचालय और नहाने की व्यवस्था वहां पर हो।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि बिहार आ रहे भारी संख्या में प्रवासियों को देखते हुए कोरोना टेस्टिंग सेंटर की संख्या भी बढाई जाए। इसके साथ ही उन्होंने मजदूरों के स्किल डेवलपमेन्ट करवाने का भी निर्देश दिया एवं ग्रामीण क्षेत्रो में अधिकाधिक रोजगार सृजन का निर्देश देते हुए कहा कि मजदूरों को उनके स्किल के हिसाब से रोजगार भी उपलब्ध करवाया जाए।
सीएम नीतीश कुमार ने राशन कार्ड से वंचित लोगों की भी जल्द पहचान कर सहायता राशि उपलब्ध करवाने का भी निर्देश दिया। साथ ही जनवितरण प्रणाली से संबंधित शिकायतों पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों को सही लाभ मिले यह सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने फसल क्षति का भी सर्वे करवा कर उन्हें उचित लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।