ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

CM नीतीश के काम को घर -घर ले जाएगी JDU, चुनाव के बीच नेताओं को मिला ख़ास टास्क

CM नीतीश के काम को घर -घर ले जाएगी JDU, चुनाव के बीच नेताओं को मिला ख़ास टास्क

28-Apr-2024 07:42 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में दो चरणों में 9 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान और उसके बाद आए फीडबैक की समीक्षा करने के बाद बिहार की सत्ता में काबिज पार्टी जदयू ने अपने नेताओं को ख़ास टिप्स दिए हैं। यह टिप्स कोई और नहीं बल्कि खुद पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार ने दिया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि अब पार्टी नेता उनके 18 के काम -काज को लेकर घर -घर जाएं या उनके समर्थक और कार्यकर्त्ता के जरिए भी इसका प्रचार करवाए ताकि लोग मतदान करने पोलिंग बूथ पर पहुंचे और एनडीए के पक्ष में अपना मतदान करें। 


जेडीयू नीतीश कुमार के 18 साल के कामों एवं उपलब्धियों का घर-घर जाकर प्रचार करेगी। दो चरणों के चुनाव होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को यह टास्क दिया है। सीएम नीतीश ने शनिवार को विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के जेडीयू पंचायत अध्यक्षों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में हर क्षेत्र और हर वर्गों तक विकास पहुंचा है। वे बिहार में 18 साल की विकास गाथा को घर-घर बताएं। 


इसके साथ ही महिला सशक्तीकरण की दिशा में जो काम हुए हैं उसे भी महिलाओं के बीच जाकर बताएं। नीतीश कुमार ने कहा कि हमने समाज के सभी तबकों के लिए काम किया है। पहले बिहार में स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति बदतर हुआ करती थी। 2005 के बाद हमारी सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया। 2005 से पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिमाह औसतन 39 मरीज जाते थे लेकिन अब वह संख्या बढ़कर 10 हजार से अधिक हो गई है।


उधर, मुख्यमंत्री ने तीसरे, चौथे और पांचवे चरण में होने वाले चुनाव सम्बंधित तैयारियों का जायजा भी लिया। साथ ही एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने हेतु पार्टी के तमाम पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार बड़े अंतर से जीत हासिल करनी है। इस मौके पर प्राथमिक इकाई के अनेक पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात भी रखी।