ब्रेकिंग न्यूज़

जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना

सीएम नीतीश का झारखंड दौरा टला, अब इस दिन करेंगे चुनावी शंखनाद

11-Jan-2024 06:28 PM

By First Bihar

PATNA/RANCHI: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का झारखंड दौरा टल गया है। सीएम नीतीश कुमार आगामी 21 जनवरी को झारखंड दौरे पर आने वाले थे। झारखंड में जोहार यात्रा के जरिए नीतीश कुमार झारखंड में जेडीयू के चुनावी अभियान की शुरूआत करने वाले थे लेकिन उनका कार्यक्रम बदल गया है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर जेडीयू बिहार से बाहर अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इसको लेकर सीएम नीतीश  यूपी, पश्चिम बंगाल और झारखंड में रैली करने वाले हैं। यूपी के वाराणसी में सीएम नीतीश की रैली रद्द होने के बाद अब उनका झारखंड दौरा भी टल गया है। नीतीश कुमार आगामी 21 जनवरी को रामगढ़ से जोहार यात्रा के जरिए झारखंड में जेडीयू के चुनावी अभियान का आगाज करने वाले थे लेकिन अब उनका दौरान 3 फरवरी को होगी।


अब नीतीश कुमार 21 जनवरी की जगह 3 फरवरी को झारखंड झारखंड में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। जेडीयू के झारखंड प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी भी गुरुवार को रांची पहुंचने वाले थे लेकिन नीतीश कुमार की यात्रा के तारीख में बदलाव की वजह से वे भी रांची नहीं पहुंचे हैं। 


बता दें कि जेडीयू लंबे समय से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने की कोशिश कर रही है। यही वजह है कि बिहार से बाहर पार्टी के विस्तार करने की रणनीति तय की गई है और उसी रणनीति के तहत झारखंड, यूपी, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी नीतीश कुमार की यात्रा निर्धारित की गई है।