पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...
01-May-2020 06:36 AM
PATNA : बिहार में कोरोना क्राइसिस को कंट्रोल करने की कवायद में जुटी नीतीश सरकार आज अहम बैठक करने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 11 बजे से हाई लेवल मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में कोरोना महामारी के कारण देश में लागू किए गए लॉकडाउन के खत्म होने की बाद की परिस्थितियों के बारे में चर्चा होगी। सरकार अन्य राज्यों में फंसे बिहारियों के वापस आने की स्थिति में किस तरह की तैयारी करें इसे लेकर भी मीटिंग में रणनीति तय होगी।
इस मीटिंग में राज्य के तमाम आला अधिकारियों के साथ-साथ सभी विभागों के प्रधान सचिव, सचिव और प्रमंडलीय आयुक्त शामिल होंगे. सीएम नीतीश की इस हाई लेवल मीटिंग में सभी जिलों के डीएम और एसपी भी शामिल होंगे. सीएम नीतीश की की तरफ से बुलाई गई हाई लेवल मीटिंग में कोई बड़ा फैसला हो सकता है. बिहार में कोरोना संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए सरकार 3 मई के बाद लॉक डाउन खत्म होने की परिस्थितियों के बीच कई पाबंदियां को लागू रख सकती है. सीएम की इस अहम बैठक में आईजी और डीआईजी भी शामिल होंगे. आपको बता दें कि सरकार के सामने मौजूदा वक्त में सबसे बड़ी चुनौती राज्य के बाहर से बिहारियों को वापस लाने की है.
इसके पहले नीतीश सरकार ने गुरुवार को कई अहम् फैसले लिए हैं. नीतीश सरकार ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि सरकार दूसरे राज्यों में फंसे बिहारियों को वापस लाने का इंतजाम नहीं करने जा रही है. हां, अगर वे खुद बिहार की सीमा तक पहुंच गये तो वहां से उनके प्रखंड तक भेजने का इंतजाम राज्य सरकार करेगी. बिहार के परिवहन सचिव ने आज ऐसा ही पत्र जारी किया है. बिहार के परिवहन सचिव ने सभी डीएम और एसपी को पत्र लिखा है. उसके मुताबिक केंद्र सरकार ने दूसरे राज्यों में फंसे लोगों के आवागमन की मंजूरी दे दी है. ऐसे में बडी संख्या में बिहार के लोग वापस लौट सकते हैं. सरकार उन्हें बिहार की सीमा से अपने घर के पास अवस्थित क्वारंटीन सेंटर तक पहुंचाने का इंतजाम करेगी.