पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
02-Apr-2024 10:36 AM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव में सारण संसदीय सीट से आऱजेडी की उम्मीदवार बनी लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने आखिरकार मंगलवार से अपने चुनावी अभियान का आगाज कर दिया। रोहिणी आचार्य पूरे लाव-लश्कर के साथ राबड़ी आवास से छपरा के लिए रवाना हो गईं। इससे पहले रोहिणी राबड़ी आवास में भोलेनाथ की अराधना करते दिखीं। मां राबड़ी देवी और पिता लालू प्रसाद और भगवान से आशीर्वाद लेने के बाद रोहिणी ने चुनावी शंखनाद कर दिया।
दरअसल, आरजेडी ने लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य को सारण संसदीय सीट सीट से अपना उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है। लालू को नया जीवन देने वाली रोहिणी आचार्य ने मंगलवार से अपने चुनावी अभियान की शुरूआत कर दिया है। चुनावी अभियान के लिए छपरा रवाना होने से पहले रोहिणी ने राबड़ी आवास में बने मंदिर में भगवान भोलेनाथ और साईँ बाबा की पूजा अर्चना की। माता-पिता से आशीर्वाद लेने के बाद वे राबड़ी आवास से छपरा के लिए रवाना हो गईं।
छपरा जाने से पहले रोहिणी आचार्य ने कहा कि अभी अपने क्षेत्र की जनता के बीच जा रहे हैं। कल बाबा हरिहरनाथ का आशीर्वाद मिला, माता-पिता का आशीर्वाद मिला, सास ससुर का आशीर्वाद मिला। आज सारण में रोहिणी का रोड शो भी होगा और वो सारण की जनता से मुलाकात भी करेंगी।
इससे पहले सोमवार को रोहिणी लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और मीसा भारती के साथ सोनपुर स्थिति हरिहरनाथ मंदिर पहुंची थीं और भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के बाद चुनावी मैदान में उतरने का एलान किया था। बता दें कि पटना के जेपी सेतु से होकर सोनपुर-शीतलपुर रोड होते हुए गोविंदचक, परमानंदपुर, नया गांव, मिल्की, डुमरी बुजुर्ग होते हुए वे गड़खा जाएंगी और गड़खा से छपरा पहुंचेंगी और जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात करेंगी।