Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
04-May-2024 06:56 PM
By First Bihar
PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शनिवार को चुनावी दौरे के क्रम में गोपालगंज, मोतिहारी, मधेपुरा, अररिया और सुपौल पहुंचे, जहां उन्होंने आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सामाजिक न्याय को मजबूत करने के लिए महागठबन्धन के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जनता से झूठ बोलने वाले प्रधानमंत्री को इस चुनाव में बदल देना है।
मुकेश सहनी ने कहा कि पिछले चुनाव में बिहार से 39 सांसद जीतकर संसद गए थे लेकिन बिहार आज भी उसी स्थिति में है जहां कल था। पांच साल में चुनाव आता है और नेताओं को हिसाब देना पड़ता है। आज स्थिति यह है कि नरेंद्र मोदी जी ने जो भी वादे किए थे, उसमे से एक भी पूरा नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि आज संविधान बदलने की साजिश कर गरीबों, दलितों, एससी, एसटी के अधिकारों पर डाका डालने की कोशिश की जा रही है। मंदिर -मस्जिद, हिन्दू-मुस्लिम की बात की जा रही है। आखिर इन बातों से जनता को क्या लाभ होने वाला है। जनता द्वारा चुनी गयी सरकार को गिरा दिया जाता है। एमएलए, एमपी को खरीद लिया जाता है। यह जनता का अपमान नहीं तो और क्या है? उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है, लेकिन आज वे खुद मालिक समझ रहे हैं।
सहनी ने कहा कि बिहार में निषादों के आरक्षण की मांग को लेकर वर्षों से हमलोग सड़कों पर हैं, लेकिन हम निषादों की सुनने वाला कोई नहीं। जरूरत है अपने संकल्पों को वोट के जरिये बताने का। समय है इनको अपनी ताकत का एहसास कराने की। उन्होंने लालू प्रसाद की तारीफ करते हुए कहा कि जब तक सामाजिक न्याय को मजबूती नहीं मिलेगी तब तक गरीबों को अधिकार नहीं मिलेगा।