मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
12-May-2024 07:19 PM
By First Bihar
PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज मधुबनी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर एवं वैशाली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है वह गरीबों को देने के लिए नहीं बल्कि गरीबों का हक लेने वाली सरकार है। ऐसे गरीब और पिछड़े विरोधी सरकार को बदलने की जरूरत है।
सहनी ने कहा कि जरूरत है कि हम एकजुट होकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि गरीबों और पिछड़ों का अधिकार संविधान द्वारा प्रदत्त है लेकिन इसी संविधान को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है, जिससे स्वतः आरक्षण समाप्त किया जा रहा है।
'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने कहा कि सहारा इंडिया का पैसा देने का वादा किया गया था। लेकिन जब कंपनी द्वारा चंदा दे दिया गया तो अब पैसा भी नहीं लौटाया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसान अपने हक के लिए दिल्ली जा रहे थे, तो जाने नहीं दिया गया।
मुकेश सहनी ने लोगों से महागठबंधन की सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि अब जरूरत है कि गरीबों का हक देने वाली सरकार केंद्र और प्रदेश में रहे जिससे गरीबों का हक और न्याय मिल सके।