मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
27-Sep-2020 05:51 PM
By K K Singh
ARA : बिहार में सुशासन बाबू के सारे दावे फेल होते हुए दिखाई दे रहे हैं. बिहार चुनाव से ठीक पहले अपराधियों ने सुशासन की पोल खोल कर रख दी है. आरा में अपराधियों ने पुलिस को एक बड़ी चुनौती दी है. शहर में दिनदहाड़े मर्डर से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. क्रिमिनलों ने जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव व सासाराम विधनसभा प्रभारी समेत दो लोगों को गोली मार दी है. पुलिस इस बड़ी वारदात की तफ्तीश में जुटी हुई है.
वारदात भोजपुर जिले के नवादा थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने युवा जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव समेत दो लोगों को गोली मार दी है. जिसमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है.
इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि पूर्व जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय युवा जदयू के नेता प्रिंस सिंह बजरंगी को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है. जेडीयू नेता रतिकांत तिवारी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक जदयू नेता प्रिंस सिंह बजरंगी अपन एक साथ मिथुन के साथ कही जा रहे थे. इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें मिथुन की मौत हो गई है.

युवा जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय सचिव और सासाराम विधनसभा प्रभारी प्रिंस सिंह बजरंगी की हालत नाजुक बताई जा रही है. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर उनकी इलाज में जुटे हुए हैं. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
