ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल

चुनाव के चक्कर में पॉजिटिव हो रहे नेता : मंत्री जी पटना में घर को लॉक करके रहते थे, क्षेत्र गये और कोरोना के शिकार बन गये

चुनाव के चक्कर में पॉजिटिव हो रहे नेता : मंत्री जी पटना में घर को लॉक करके रहते थे, क्षेत्र गये और कोरोना के शिकार बन गये

13-Jul-2020 06:34 PM

PATNA :  नीतीश सरकार के मंत्री जी पटना के अपने बंगले को लॉक करके रहते थे. गेट हमेशा बंद रहता था. अगर कोई आदमी गेट पर पहुंच जाये तो फाटक के दूसरी ओर से हाउस गार्ड का चेहरा नजर आता था. हाउस गार्ड बोलता-मंत्री जी किसी से नहीं मिल रहे हैं. फिर मुलाकाती चाहे कितना भी गुहार लगाता गेट नहीं खुलता था. वही मंत्री जी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.


चुनाव के चक्कर में कोरोना के शिकार बन रहे नेता
जेडीयू के एक विधायक ने नीतीश सरकार के मंत्री शैलेश कुमार को लेकर आज ये कहानी सुनायी. विधायक ने कहा कि उन्होंने पिछले दो महीने में मंत्री से मिलने की कई दफे कोशिश की. लेकिन वे नहीं मिले. फोन पर बात हुई तो मंत्री ने कहा था कि जो काम है वो फोन पर ही बता दीजिये. हम देख लेंगे. पटना के बंगले और दफ्तर को लॉक रखने वाले मंत्री शैलेश कुमार आज कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.


दरअसल मंत्री जी को चुनाव के चक्कर ने पॉजिटिव हो जाना पड़ा. पटना में तो लोगों से दूरी बना ली. लेकिन जब चुनावी तैयारियां शुरू हुई तो क्षेत्र की याद आयी. क्षेत्र में दूरी बनाते तो जनता चुनाव में दूरी बना लेती. लिहाजा अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद मंत्री जी अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंच गये. वहां कार्यकर्ताओं से लेकर आम लोगों से मुलाकात की. वहीं संक्रमण के शिकार हो गये.


बिहार के कई नेता बन चुके कोरोना के शिकार
चुनाव के चक्कर में ही बिहार के कई नेता कोरोना के शिकार बन चुके हैं. कोरोना से संक्रमित होने वाले मंत्री, सांसद और विधायक-विधान पार्षदों की तादाद 15 से उपर हो चुकी है. सारे के सारे नेता क्षेत्र में जाकर संक्रमित हुए हैं. चुनाव सामने है लिहाजा जनता से दूरी बना कर नहीं रख सकते. शारीरिक दूरी का ख्याल नहीं रखने का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है. बिहार में अब तक मंत्री विनोद सिंह, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, सांसद वीणा देवी समेत कई नेता कोरोना संक्रमित हो चुके हैं.


सूबे में कोरोना का संकट हर दिन गहराता जा रहा है. नेता इसे समझ रहे हैं लेकिन जेडीयू और बीजेपी का नेतृत्व हर हाल में चुनाव कराने पर अड़ा हुआ है. लिहाजा कोरोना संकट को भूल कर नेताओं को क्षेत्र में जाना पड़ रहा है.