ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / चुनाव तारीखों के एलान से पहले PM मोदी का देश के नाम संदेश,...

चुनाव तारीखों के एलान से पहले PM मोदी का देश के नाम संदेश, जनता से की बड़ी अपील

16-Mar-2024 09:29 AM

By First Bihar

DELHI : लोकसभा चुनाव की घोषणा में अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं। चुनाव आयोग आज दोपहर 3 बजे चुनाव की तारीखों का एलान कर देगा। इससे ठीक पहले पीएम मोदी ने देशवासियों के नाम एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि आपका हमारे साथ एक दशक पूरा हो गया है, आगे ही साथ बना रहेगा यह उम्मीद ही नहीं बल्कि विश्वास है। 


पीएम मोदी ने देश के लोगों को संबोधित करते हुए लिखा, ''आपका और हमारा साथ अब एक दशक पूरा करने जा रहा है। मेरे 140 करोड़ परिवारजनों के साथ विश्वास, सहयोग और समर्थन से जुड़ा यह मजबूत रिश्ता मेरे लिए कितना विशेष है, इसे शब्दों में व्यक्त कर पाना कठिन है।'' इसके आगे पीएम ने कहा कि - मेरे परिवारजनों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव ही बीते 10 वर्षों में हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि, सबसे बड़ी पूंजी है। अपनी हर नीति, हर निर्णय के जरिए गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए कृतसंकल्पित सरकार ने जो ईमानदार प्रयास किए हैं, उनके सार्थक परिणाम हमारे सामने हैं। 


वहीं, पीएम मोदी ने पत्र में अपनी सरकार के काम भी गिनाएं। पीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने माताओं-बहनों को सहायता देने के अनेक प्रयास किए जो केवल आम लोगों के भरोसे और विश्वास के कारण हुए। उन्होंने इसी के साथ अपने कई काम बताए। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए पक्के मकान,सभी के लिए बिजली, पानी, गैस की समुचित व्यवस्था, आयुष्मान भारत योजना के जरिए इलाज की व्यवस्था,किसानों को आर्थिक मदद, मातृ वंदना योजना के जरिए महिलाओं को सहायता के बारे में बताए गए हैं। 


उधर, पीएम मोदी ने इसी के साथ कहा कि विकसित भारत के निर्माण के जिस संकल्प के साथ देश आगे बढ़ रहा है, उसकी पूर्ति में मुझे आपके विचारों, सुझावों, साथ और सहयोग की आवश्यकता है। पीएम ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आपका आशीर्वाद और समर्थन हमें निरंतर मिलता रहेगा। राष्ट्रनिर्माण के लिए हमारे प्रयास बिना थके, बिना रुके अनवरत जारी रहेंगे, यह मोदी की गारंटी है।