पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...
21-Mar-2024 03:37 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान हो गया है। इसके साथ ही देश समेत राज्यों की तमाम छोटी -बड़ी राजनीतिक पार्टी अपने रणनीति बनाने में लगी हुई है। ऐसे में बिहार एनडीए के अंदर सीटों का बंटवारा कर दिया गया है। इस सीट बंटवारे के फोर्मुले में पशुपति पारस की पार्टी को एक भी सीट नहीं दिया गया है। इसके बाद पशुपति पारस ने सावर्जनिक तौर खुद की नाराजगी जाहिर की है और कहा है कि - उनकी पार्टी के साथ उचित नहीं हुआ है। उसके बाद अब पारस ने एक और कदम बढ़ाया है। अब इन्होंने खुद को "मोदी का परिवार" से अलग कर लिया है। हालांकि, इन्होंने खुद को अभी तक आधिकारिक रूप से एनडीए से अलग नहीं किया है।
दरअसल, कुछ समय पहले तक खुद को मोदी का परिवार बतानेवाले पशुपति पारस आखिरकार उस परिवार से अलग हो गए है। पशुपति पारस ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल के बायो से "मोदी का परिवार" हटा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने लगभग यह साफ कर दिया है कि अब वह एनडीए का हिस्सा नहीं है। लेकिन, अभीतक आधिकारिक तौर पर उन्होंने कोई बयान या पोस्ट नहीं किया है जिससे यह साफ़ हो सकें की वो अब एनडीए के साथ हैं या उन्होंने अपना रास्ता अलग तय करने का फैसला कर लिया है।
उन्होंने यह फैसला उस समय लिया है जब बिहार एनडीए में लोकसभा चुनाव को लेकर हुए सीट बंटवारे में उनकी पार्टी को कोई भी महत्त्व नहीं दिया गया, जबकि उनके भतीजे जो अपनी पार्ट में मात्र एक सांसद हैं उन्हें 5 सीटें दी गई है। सबसे बड़ी बात है कि पारस की सीट भी काट कर चिराग को दे दी गई है और इस सीट को लेकर पारस और चिराग में काफी अनबन वाली हालत भी देखने को मिला था। हालांकि, उन्होंने अपने लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात जरूर कही है। ऐसे में अब देखना है कि चिराग कबतक एनडीए के साथ बने रहते हैं और अगला कदम क्या उठाते हैं।
वहीं, पशुपति पारस ने खुद को मोदी के परिवार से अलग होकर यह संकेत तो जरूर दे दिया है कि अब अधिक दिन तक वो एनडीए के साथ नहीं रहेंगे और जल्द ही अपने अलग कदम का एलान करेंगे।लेकिन, यदि पारस बीच चुनाव में कोई खेल करते हैं तो फिर भाजपा को बड़ा नुकसान हो सकता है। इतना ही नहीं सबसे बड़ा नुकसान चिराग हो सकता है। हालांकि, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि पारस के साथ नहीं रहने से भी भाजपा को अधिक नुकसान नहीं होने वाला है। वैसे पारस ने खुद को मोदी के पारिवार के साथ उस समय जोड़ा था जब लालू ने यह सवाल किया था कि मोदी का परिवार हैं कहां ?
मालूम हो कि ,पटना में जनविश्वास महारैली के दौरान लालू प्रसाद ने जब मोदी के परिवार पर सवाल उठाए थे, जब भाजपा नेताओं के साथ पशुपति पारस और उनकी पार्टी के सांसदों ने भी खुद को मोदी का परिवार बताया था। साथ ही नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी आस्था भी जाहिर की थी। लेकिन लोकसभा चुनाव में जिस तरह से पशुपति की पार्टी रालोजपा को एनडीए से दरकिनार किया गया उसके बाद यह निश्चित माना जा रहा था कि पशुपति पारस और उनकी पार्टी मोदी के परिवार का हिस्सा नहीं रहेंगे। अब एक्स पर उन्होंने अपने नाम के साथ मोदी के परिवार का टैग हटा दिया है।