Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए
04-Dec-2024 11:00 AM
By First Bihar
PATNA : पटना में राज्य स्वास्थ्य समिति की कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 4500 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। यह निर्णय उस समय लिया गया जब प्रश्नपत्र लीक होने के पुख्ता सबूत मिल गए। इस बात का खुलासा EOU अपनी जांच में किया है। इतना ही नहीं अभ्यर्थियों के लिए इन माफियाओं ने एक गाइडलाइन भी जारी किया था। इसके मुताबिक पुलिस या कोई चेकिंग करने आने वाले अधिकारी के आने पर प्रश्न नंबर 3 पर क्लिक करना था। जबकि उसके जाने के बाद प्रश्न नंबर पर 6 पर क्लिक कर देना था।
दरअसल, CHO के 4,500 पदों के लिए देशभर के करीब 25 हजार अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा था। इसके लिए ऑनलाइन एग्जाम करवाने की जवाबदेही पुणे की एक कंपनी वी-शाइन को मिली थी। ऐसे में इन परीक्षा माफियाओं ने वी-शाइन के बिहार के प्रतिनिधियों से मिलकर सभी 25 हजार अभ्यर्थियों का डाटा मांगा लिया। बदले में कुछ कैश भी तय कर दिए गए। इसके बाद फोन कर इन अभ्यर्थियों से माफियाओं ने सेटिंग कर ली।
वहीं, पटना के जिन 12 सेटरों पर परीक्षा आयोजित होनी थी उसको लेकर यह तय किया गया था की इनका ऑडिट नहीं किया जाएगा। जबकि ऐसा नियम है कि परीक्षा से करीब 10 दिन पहले कंपनी का प्रतिनिधि ऑनलाइन सेंटर का ऑडिट करेंगे। लेकिन, पहले से तय गाइडलाइन के अनुसार यहां कुछ नहीं नहीं किया गया ताकि वह लोग आसानी से अपना काम कर सकें।
इधर, EOU की जांच में यह भी बात सामने आई है कि इस परीक्षा के लिए सभी सेट अभ्यर्थियों से 5-5 लाख रुपए में डील की गई थी। टोकन मनी के रूप में सभी अभ्यर्थियों से 25 से 50 हजार रुपए लिए गए थे। बाकी के पैसे परीक्षा देने के बाद जमा करने थे। वहीं सेंटर सेट करने के लिए इस परीक्षा को करा रही कंपनी वी शाइन टेक प्राइवेट लिमिटेड से 8 लाख रुपए में डील हुई थी।