Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
03-Feb-2024 02:27 PM
By First Bihar
SUPAUL: सुपौल के छातापुर मुख्यालय के पनोरमा नगर स्थित पनोरमा ग्रुप द्वारा नव-निर्मित पनोरमा हॉस्पिटल का उद्घाटन कल यानी 4 फरवरी 2024 को 11:30 बजे दिन में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसाद चिराग पासवान करेंगे। उद्घाटन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं वहीं शनिवार को त्रिवेणीगंज अनुमंडल से भी कई आला-अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर निरक्षण किया। पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने बताया की पनोरमा हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में सिंगर कुमार सानू, कॉमेडियन एहशान कुरैशी भी शिरकत करेंगे। साथ ही पनोरमा पब्लिक स्कूल का भी चौथा वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधम से मनाया जाएगा।
उक्त आश्य की जानकारी पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने दी हैं। उन्होंने कहा कि छातापुर जैसे इलाके में बेहतर शिक्षा-स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से पनोरमा हॉस्पिटल बनने से इस क्षेत्र के सभी तबके के लोगो को हमने बेहतर सुविधा देने के लिए योग्य चिकित्सकों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने छातापुर सहित आस-पास के इलाके से लोगों को कार्यक्रम में आने के लिए डिजिटल निमंत्रण पत्र भी भेजा है।