ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / चीन-अमेरिका सहित कई देशों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, भारत...

चीन-अमेरिका सहित कई देशों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, भारत सरकार ने बुलाई अहम बैठक

20-Dec-2022 10:03 PM

DESK: चीन, अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्राजील में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे लेकर भारत सरकार सतर्क है। कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए केंद्र सरकार ने कल बुधवार को सुबह 11 बजे अहम बैठक बुलायी है। 


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में यह अहम बैठक होगी। इसे लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें जीनोम सीक्वेंसिंग पर नजर रखने की बात कही गयी है और पॉजिटिव रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। 


एनसीडीसी और आईसीएमआर को भी पत्र लिखा गया है। चीन-अमेरिका सहित कई देशों में अचानक कोरोना के मामले तेजी से बढ़े है जिसे देखते हुए पॉजिटिव केसों के सैंपल्स की जीनोम सिक्वेंसिंग जरूरी है। 


फिलहाल भारत में स्थिति सामान्य हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 112 नए मामले सामने आए हैं। जबकि एक्टिव मामलों में गिरावट आई है। एक्टिव केसेज देश में 3490 है। कोरोना से मौत का आंकड़ा अभी सबसे कम है। 24 घंटे में कोरोना से 3 लोगों की मौते हुई है।