मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
23-Dec-2022 02:01 PM
PATNA : छपरा ज़हरीली शराब कांड को लेकर बिहार के बाद अब दिल्ली में भी प्रदर्शन शुरू हो गया है। बीजेपी के सांसदों ने अब बिहार सरकार के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसमें पार्टी के 9-10 सांसद मौजूद हैं, जिनके हाथ में अलग-अलग बैनर्स हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी कर उनसे इस्तीफे की मांग की है। संसद परिसर में बापू की प्रतिमा के सामने बिहार के सांसदों ने प्रदर्शन किया है।
आपको बता दें, बीजेपी सांसदों ने जहरीली शराब कांड में मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है। इसमें सांसद सुशील मोदी, रामकृपाल यादव, राधा मोहन सिंह, गोपाजी ठाकुर, सतीश चंद्र दुबे समेत कई सांसद मौजूद हैं। एक बैनर पर मुआवजे की मांग की गई है तो दूसरे पर सीएम नीतीश को होश में आने की बात कही गई है। एक बैनर पर लिखा है, बिहार के मुख्यमंत्री इस्तीफा दो। एक सांसद ने 'नीतीश कुमार शराबियों को बिहार में संरक्षण देना बंद करो' का बैनर लगा रखा है।
आपको बता दें, छपरा में ज़हरीली शराब पीने से लगभग 80 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, सरकारी आंकड़े पर नज़र डाले तो यहाँ कुछ और ही बताया जा रहा है। बीजेपी का कहना है कि सरकार मौत के आंकड़े छिपा रही है। वहीं, उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की भी मांग की है। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साफ़ तौर पर ये कहना है कि पीने वालों को कैसी मदद ? जो पियेगा वो मरेगा ही।