ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / चेन्नई में बारिश बिगाड़ेगी खेल... आज से शुरू होगा भारत-बांग्लादेश टेस्ट; जानें कब...

चेन्नई में बारिश बिगाड़ेगी खेल... आज से शुरू होगा भारत-बांग्लादेश टेस्ट; जानें कब और कैसे देखें लाइव

19-Sep-2024 07:03 AM

By First Bihar

DESK : भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच सीरीज का पहला टेस्ट 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा। मगर अब  इस टेस्ट से पहले भारतीय फैन्स के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आ रही है। यह खबर मौसम को लेकर है। दरअसल, पहले टेस्ट मैच के दौरान इंद्रदेव जमकर बरस सकते हैं। अब यह सवाल उठता है कि क्या टेस्ट मैच के दौरान पांचों दिन बारिश की आशंका है? 


जानकारी के अनुसार भारतीय टीम अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहला मैच आज (19 सितंबर) से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा। यह मुकाबला सुबह 9.30 से शुरू होगा। मगर इस टेस्ट से पहले भारतीय फैन्स के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आ रही है। यह मौसम को लेकर है। 


दरअसल, टेस्ट मैच के दौरान इंद्रदेव जमकर बरस सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो मैच का नतीजा निकलना मुश्किल होगा। Accuweather.com के मुताबिक चेन्नई में गुरुवार (19 सितंबर) को बारिश की आशंका 46 प्रतिशत तक रहेगी। इस दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. पूरी तरह बादल छाए रहने की आशंका 56 प्रतिशत है. हवाओं की गति 39 km/h तक रहेगी। 


भारतीय टीम लगभग 40 दिनों के अंतराल के बाद एक बार फिर एक्शन में नजर आएगी, वहीं पाकिस्तान का सूपड़ा साफ करके भारत पहुंची बांग्लादेश की टीम भी जोश से भरी होगी। ऐसे में यह सीरीज काफी रोमांचक रहने वाली है। खैर बांग्लादेश आज तक भारत को टेस्ट क्रिकेट में नहीं हरा पाया है। दोनों के बीच अभी तक कुल 13 टेस्ट खेले जा चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 11 बार तिरंगा लहराया है, वहीं दो मैच ड्रॉ रहे हैं।