पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...
20-Jun-2023 08:04 AM
By First Bihar
DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिवसीय विदेश दौरे पर रवाना हो गए है। चार दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम अमेरिका और मिश्र में आयोजिक कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पहले वे अमेरिका पहुंचेंगे और इसके बाद वहां से मिश्र के लिए रवाना हो जाएंगे। भारतीय समय के अनुसार पीएम आज रात न्यूयॉर्क पहुंचेंगे।
दरअसल, प्रधानमंत्री मंगलवार की सुबह करीब 7:15 बजे नई दिल्ली से रवाना हो गए। अमेरिका दौरे के दौरान पीएम मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात करेंगे और वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री ने अमेरिका रवाना होने से पहले ट्वीट कर लिखा कि, “अमेरिका के लिए निकल रहा हूं, जहां मैं न्यूयॉर्क सिटी और वॉशिंगटन डीसी में कई कार्यक्रमों में शामिल होऊंगा। इनमें यूएन मुख्यालय में योग दिवस पर योग, राष्ट्रपति बाइडेन से बातचीत और अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने समेत कई कार्यक्रम शामिल है”।
अपने एक दूसरे ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा कि, “अमेरिका में, मुझे कई बिजनेस लीडर्स से मुलाकात करने, भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने और जीवन के कई क्षेत्रों के दिग्गज विचारकों से मिलने का अवसर भी मिलेगा। हम व्यापार, वाणिज्य, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और ऐसे कई अन्य क्षेत्रों में भारत-अमेरिका के संबंधों को गहरा करना चाहते हैं”। बता दें कि अमेरिका का दौरा पूरा करने के बाद पीएम 24 से 25 जून तक मिस्र की राजकीय यात्रा पर रहेंगे।