मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
25-Apr-2020 11:38 AM
CHAPRA: अमनौर के बसंतपुर पंचायत स्थित भागवतपुर गांव के एक 68 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आस-पास के गांवों में भी हड़कंप मच गया है। बसंतपुर , गुणा छपरा, शाहपुर, धोबाही, पशुरामपुर, मधुबनी व मकसुदपुर आदि गांवों के लोग सूचना पाते ही दहशत में आ गए हैं। मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिल रही और उसके संक्रमण का सूत्र भी पता नहीं चल रहा है। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट पर है और पूरे गांव को सील कर दिया गया है। इस बीच कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले 22 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है।
संकमित व्यक्ति आशा कार्यकर्ता का ससुर बताया जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि लिवर में गड़बड़ी की वजह से पटना एम्स में एक सप्ताह पूर्व इलाज कराने गया था। जहां बीते दिन बुधवार को इलाज कराकर एंबुलेंस से अपने घर लौटा था।स्थानीय लोगों की मानें तो कोरोना पॉजिटिव मरीज के साथ उसके घर के अन्य सदस्य भी गए थे। इसमें से बसंतपुर बाजार से सब्जी और अन्य समान की खरीदारी भी करने की बात सामने आ रही है। लोग तो बता रहे हैं उसका परिवार कई लोगों के संपर्क में जा चुका है। आसपास के लोगों की जांच की आवश्यकता है।
कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में 22 लोगों के आने का पता चला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी 22 लोगों को सदर अस्पताल आइसोलेशन सेंटर भेजा है। तीन किलोमीटर क्षेत्र को बफर जोन घोषित कर दिया गया है। जहां से किसी को आने-जाने की पाबंदी रहेगी।