खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
17-Oct-2022 01:43 PM
DESK: हाथापाई के बाद एक शख्स ने धक्का देकर युवक को चलती ट्रेन से फेंक दिया। युवक को ट्रेन से फेंकने का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आश्चर्य की बात तो यह है कि ट्रेन में झगड़ रहे दोनों व्यक्ति को किसी ने छुड़ाने की कोशिश नहीं की। दोनों लड़ते रहे बकझक होता रहा और लोग उसका वीडियो बनाते रहे। बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों ट्रेन के गेट पर ही लड़ने लगे और इसी दौरान गुस्साएं एक शख्स ने युवक को चलती ट्रेन से फेंक दिया उस वक्त ट्रेन काफी स्पीड में थी।
युवक को ट्रेन से धकेलने के बाद शख्स फिर आकर अपनी सीट पर बैठ जाता है। घटना हावड़ा से मालदा जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पर हुई। उस वक्त ट्रेन बीरभूम जिले के तारापीठ रोड और रामपुरहाट रेलवे स्टेशन के बीच थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं ट्रेन से फेंके जाने के बाद युवक लहूलुहान हालात रेलवे ट्रैक पर गिरा मिला जिसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।
जिसे रामपुरहाट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह जिन्दगी और मौत के बीच जुझ रहा है। घायल युवक की पहचान सजल शेख के रूप में हुई है जो बीरभूम के रामपुरहाट का रहने वाला है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लोग भी हैरान हैं।
लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। लोगों को अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना चाहिए। चलती ट्रेन में तो कभी लड़ाई झगड़ा नहीं करना चाहिए। यदि कोई ऐसा करता है तब अन्य यात्रियों का भी फर्ज बनता है कि इसकी सूचना ट्रेन में मौजूद आरपीएफ या टीटी को दें। यदि कोई इस तरह लड़ाई कर रहा हो तो दोनों को समझा-बूझाकर शांत कराना चाहिए। यदि अन्य यात्री दोनों को समझाते और झगड़ा करने से मना करते तो शायद यह घटना नहीं होती और आज सजल शेख अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच नहीं जुझता।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...