मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
21-Jan-2023 08:08 PM
By First Bihar
DESK: बाइक पर स्टंटबाजी करने के शौकीन दो युवकों ने ठंढ़ के मौसम में कुछ अलग किस्म का स्टंट किया। उन्होंने चलती बाइक पर बोरसी सुलगाया और फिर उस पर हाथ सेंकने का स्टंट किया। इसका वीडियो वायरल हो गया फिर पुलिस ने उनके शरीर को गर्मी देने का दूसरा इंतजाम कर दिया।
इंदौर में गर्मी का अलग इंतजाम
दरअसल मध्य प्रदेश के इंदौर में ये वाकया हुआ है. इंदौर समेत पूरे उत्तर भारत में अभी कड़ाके की ठंढ़ पड़ रही है. इसी बीच इंदौर में दो लड़कों का वीडियो वायरल हो गया. इसमें एक लड़का बाइक चला रहा है तो दूसरा लड़का चलती बाइक पर बोरसी (अंगीठी) रख कर साथ में चल रहा है. सड़क पर चल रहे लोगों ने इस स्टंटबाजी का वीडियो बनाया औऱ फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो चर्चा का विषय बन गया।
पुलिस ने किया गर्मी का इंतजाम
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गयी. पुलिस ने वीडियो के आधार पर बाइक की पहचान की, जिस पर ये स्टंट किया जा रहा था. वह एमपी 09 एनडी 6420 नंबर की हीरो होंडा स्पेंलडर गाड़ी थी. गाड़ी का मालिक कैलाश वर्मा नाम का आदमी निकला. पुलिस ने कैलाश वर्मा से पूछताछ की तो पता चला कि वह बाइक उनका बेटा रोहित वर्मा चलाता है. कैलाश वर्मा से पूछताछ में बाइक पर बोरसी जलाने वाले दोनों युवकों की पहचान हो गयी. इसमें से एक रोहित वर्मा था तो दूसरा उसका दोस्त प्रदीप यादव था. कैलाश वर्मा ने बताया कि वे तीर्थ यात्रा पर गये थे इसी बीच उनके बेटे ने ये कारनामा किया है।
गाड़ी हुई जब्त, चलाने वालों पर केस
इंदौर पुलिस ने उस बाइक को जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ज्वलनशील पदार्थ को जलाकर बाइक पर सफर करना न सिर्फ अपने लिए बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों के लिए भी खतरनाक है। ऐसा करना प्रतिबंधित है। इंदौर यातायात पुलिस के सूबेदार अमित यादव ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। गाड़ी जब्त कर ली गयी है वहीं विजयनगर थाने में दोनो लड़कों के खिलाफ धारा 279, 285 और 290 के तहत केस दर्ज किया गया है।
मध्यप्रदेश के इंदौर में दो युवकों ने खुद को गर्म रखने का अजीबोगरीब बंदोबस्त किया. वे चलती बाइक पर अंगीठी जलाकर हाथ सेंकते हुए दिखे. इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है.#ViralVideos #madhyapradeshnews #WATCH pic.twitter.com/EkKOHdNG1V
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) January 21, 2023